Deolikhabarexpress

राहगीर से मारपीट कर मोबाइल छीनने वाले दो युवक गिरफ्तार, मोबाइल बरामद।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। हनुमान नगर थाना पुलिस ने कोटा रोड पर देर रात एक राहगीर से मारपीट कर मोबाइल छीनने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद किया है। एसपी धर्मेंद्र सिंह, एएसपी राजेश आर्य व डीएसपी नरेंद्र पारीक के निर्देशों के अनुपालन में हनुमान नगर थाना प्रभारी गणेश राम मीणा द्वारा गठित टीम में शामिल एएसआई दुर्गालाल, हैड कांस्टेबल कालूराम व कैलाश चन्द्र, कांस्टेबल लालाराम, भगत सिंह, लेखराज व धर्मेन्द्र ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शादाब मोहम्मद पुत्र मुस्ताक मोहम्मद (22) निवासी अंसारी कॉलोनी, थाना हनुमाननगर एवं रवि पुत्र बाबूलाल कोली (25) निवासी एजेंसी एरिया देवली, थाना देवली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया मोबाईल बरामद कर जप्त कर लिया।

थाना अधिकारी गणेशाराम मीणा ने बताया कि हेमराज पुत्र रामलाल ऐरवाल निवासी बीड का झोंपड़ा, विजयगढ़ (थाना हिण्डोली, जिला बूंदी) हाल निवासी कोटा रोड हनुमाननगर ने रिपोर्ट दी कि वह 10 सितंबर को रात्रि को घर जा रहा था, इसी दौरान कोटा रोड पर आरोपियों ने मारपीट कर मोबाईल छीन लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top