देवली:-(बृजेश भारद्वाज) 69वीं जिला स्तरीय कबडडी 17 और 19 वर्ष छात्रा विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा दिनांक 14.09.2025 से 17.09.25 तक महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय दूनी के तत्वावधान में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्य. विद्यालय दूनी के खेल मैदान में किया जायेगा। प्रधानाचार्य एवं संयोजक मनीष कुमार पारीक ने बताया कि कार्यक्रम का उदघाटन 14.09.25 को प्रातः 9 बजे होगा जिसमें मुख्य अतिथि राजेन्द्र गुर्जर विधायक देवली उनियारा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवजी लाल चौधरी निदेशक शिव शिक्षा समिति सरोली द्वारा की जायेगी। इस प्रतियोगिता में पूरे जिले से लगभग 600 छात्राएं भाग लेंगी जिसका समापन एवं पुरस्कार वितरण 17.09.25 को 1 बजे किया जायेगा ।



