न्यायालयों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आज तालुका मुख्यालय देवली स्थित न्यायालयों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच देवली के समक्ष सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली से 79 प्रकरण रखे जिनमें 67 प्रकरण लोक अदालत की भावना से निस्तारित हुए। इसी प्रकार अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली से 56 प्रकरण रखे गये जिनमें से 39 प्रकरणों का निस्तारण हुए। इसी प्रकार ग्राम न्यायालय देवली में 76 प्रकरण रखे गये

जिनमें से 64 प्रकरण निस्तारित हुए। इसी प्रकार सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट दूनी से 39 प्रकरण रखे गये जिनमें से 34 प्रकरण निस्तारित किये गये। तालुका विधिक सेवा समिति देवली में कुल 1076 प्रिलिटिगेशन प्रकरण रखे गये जिनमें से 09 प्रकरण का निस्तारण किया जाकर 698030 रूपये की रिकवारी हेतु समझौता हुआ। इस प्रकार लोक अदालत बैंच के समक्ष कुल 1326 प्रकरण रखे गये जिनमें से कुल 213 प्रकरण लोक अदालत की भावना से निस्तारित हुए है। लोक अदालत में बैंच के पीठासीन अधिकारी  हर्ष मीणा, न्यायाधीकारी ग्राम न्यायालय देवली तथा सदस्य ललित चौहान अधिवक्ता थे। उक्त लोक अदालत में  पुष्पेन्द्र अग्रवाल रीडर, भजन लाल मीणा रीडर, महेश लक्षकार रीडर एवं सचिव, तालुका विधिक सेवा समिति विजय गौड़ एवं अन्य कर्मचारीगण तथा अधिवक्तागण का सहयोग रहा एवं सभी बैंकों के शाखा प्रबन्धक, बीएसएनएल के प्रतिनिधि तथा पक्षकारान उपस्थित रहें जिन्होंने प्रिलिटिगेशन प्रकरणों में राजीनामा कर राशि वसूल की।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *