Deolikhabarexpress

निःशुल्क लैंश प्रत्यारोपण शिविर 95 रोगियो को परामर्श व 24 का ऑपरेशन के लिए हुआ चयन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जन सेवा समिति देवली एवं सहाय हॉस्पिटल मोती डूंगरी आई रिसर्च सेन्टर सोसाइटी द्वारा जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के आर्थिक सहयोग से आयोजित निःशुल्क लैंश प्रत्यारोपण शिविर सोमवार को पैन्शनर भवन तहसील परिसर देवली पर समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक नैत्र रोगियों को जांच कर आवश्यक जाचों के बाद चयन किया गया।

अध्यक्ष नवल किशोर मंगल ने बताया कि
नैत्र विशेषज्ञ डा सोनू कुमार शर्मा. द्वाराआंखों के विभिन रोगो की जांच कर 95 रोगियो को परामर्श दिया है। उपरोक्त चयनित रोगियों में से 24 का मोतियाबिंद ऑपरेशन सहाय होस्पिटल मोती डूंगरी जयपुर मे किया जाएगा। रोगियों को दवाईयां पट्टियाँ, चश्मा, भोजन, ठहराव निशुल्क व्यवस्था होगी भर्ती रोगियों को जयपुर ले जाने तथा वापिस लाने की व्यवस्था होगी। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि रोगियों का फोलोअप शिविर आपरेशन से एक महीने बाद किया जाएगा जिसमें आंखों की चेकिंग कर पट्टियां खोलकर आवश्यक निर्देश व दवाईयां डाली जाएगी ।

शिवजी राम प्रतिहार,सत्यनारायण गोयल, राजेन्द्रकुमार शर्मा, प्रहलाद शर्मा, सुरेन्द्र सिंह शक्तावत, दिनेश गोयल, भंवर लाल नायक, रमेशचंद्र त्रिपाठी, महेन्द्र कुमार जोशी,अशोक कुमार विजय, श्याम पारीक, राजेन्द्र कुमार सावर, कन्हैया लाल लूनीवाल आदि ने शिविर मे सेवाएं दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top