डीजे की धुनों पर थिरक रहे कदम,बेहतरीन डांडिया करने वालो को ईनाम देकर किया प्रोत्साहित।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नगरपालिका मण्डल द्वारा आयोजित 11 दिवसीय कार्यक्रम के चौथे व पांचवे दिन मुख्य अतिथि विश्व हिन्दु परिषद, श्री श्याम मित्र मण्डल, राठौड तेलियान समाज, श्री सार्वजनिक गौशाला, त्रिशला महिला मंडल एवं इन सभी मंडलो के सदस्य सत्यनारायण साहू, मनीषा जैन, विशाल राव,नितिन मंगल, राहुल ऐरन, दीपक मंगल, राजू ग्वाला, लोकेश ग्वाला, भानू, अन्जू बाकलीवाल, चित्रा, भावना अजमेरा, चेतन शर्मा एवं पार्षद जोडा भीमराज जैन व सीता देवी मौजूद थे। इन सभी का स्वागत डांडिया समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा माला दुपट्टा पहनाकर किया गया।

एवं गरबा नृत्य करने वालो को ईनाम देकर प्रोत्साहित किया गया। मंच संचालन एंकर जया व विनोद धर्माणी द्वारा किया गया। महिलाओं व बालिकाओं द्वारा गरबा नृत्य करके माता रानी को याद किया। दिनांक 29, 30 व 1 अक्टूबर को लाईव सिंगर प्रगति पारीक व व आर्केस्टा द्वारा लाईव गानो पर गरबा नृत्य करवाया जायेगा। 28 तारीख से 2 अक्टूबर तक ड्रेस कोड महिलाओं व बालिकाओं का गुजराती गरबा ड्रेस है व लडको का कुर्ता पायजामा है। यह जानकारी नगर पालिका डाडिया महोत्सव समिति के सदस्य पार्षद पंकज जैन सर्राफ ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *