Deolikhabarexpress

गंदगी से लोग परेशान,जैन मुनि व महाराज श्री के मार्ग में कूड़ा बना रोड़ा,चेताने के बाद भी कचरा नही उठवाया भूमि मालिक ने…..

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर की विवेकानंद कॉलोनी में जैन मंदिर के ठीक पास ही एक धनाढ्य सेठ की दबंगता सामने आई है। यहाँ खाली पड़ी कृषि की जमीन पे उगी गाजर घास की कटाई व अन्य गंदगी की सफाई का कार्य किया जा रहा है। वही इस कचरे को मुख्य रोड के बोचोबीच डाल दिया जाता है जिससे गंदगी व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि चातुर्मास के चलते जैन मुनि व महाराज श्री का उक्त रास्ते से सवेरे आना जाना रहता है जैन समाज के लोगो का कहना है कि इन हालातो में अपवित्रता का वातावरण बना हुआ है

जिससे महाराज श्री के साथ ही अन्य लोगो को भी परेशानी हो रही है। इस मामले में उक्त भूमि के मालिक हरीश गोयल को मौखिक रूप से दो दिन पूर्व अवगत करवा दिया गया था मगर ऊंचे रसूक के चलते अब तक किसी प्रकार की सुनवाई नही की गई है। अब लोग इस मामले को लेकर उपखंड अधिकारी व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी देवली को शिकायत करने की बात कह रहे है। ज्ञात रहे कि उक्त भूमि मालिक ने नगर पालिका से बिना एनओसी के किसी मिस्ठान बनाने वाले को गोदाम के लिए भी जगह किराए दे रखी है।

रिहायसी इलाके के बीच इस भूमि पर मिस्ठान गौदाम में गैस के बड़े बॉयलर लगे हुए है जिनसे किसी भी वक्त बड़े हादसे की संभावनाएं बनी हुई है। अभी कुछ समय पहले ही एक बॉयलर के फट जाने से बड़ा हादसा होते होते टल गया। पूरे मोहल्ले में विस्फोट की आवाज़ व गैस रिसाव से दहशत पैदा हो गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top