Deolikhabarexpress

राष्ट्रीय सेवा योजना +2 का प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शनिवार को स्थानीय
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली
विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना +2 का प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ की गई प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कार्यक्रम प्रभारी रिंकू पंचोली ने बताया कि समस्त स्वयंसेवकों ने शिविर में 50 पौधे लगाकर उनका पालन पोषण करने की जिम्मेदारी का संकल्प लिया इसके बाद स्थानीय विद्यालय की साफ सफाई और श्रमदान करने में सभी स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शिविर के समापन से पहले सभी स्वयंसेवकों को अल्पाहार करवाया गया इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के रेखा मीणा, राजेश जैन, बलराम मीणा, हिम्मत सिंह मीणा, महावीर प्रसाद नामा,बलबीर मीणा,सत्यप्रकाश माहेश्वरी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top