Deolikhabarexpress

हैहय कलाल समाज संस्थान देवली की त्रेमासिक बैठक सम्पन्न।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। रविवार को हैहय कलाल समाज संस्थान देवली की त्रेमासिक बैठक नर्बदेश्वर महादेव मंदिर, पटेल नगर प्रांगण में अध्यक्ष डा रतन लाल सुवालका की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

जिसमें प्रमुखतः महामंत्री गोपाल कलवार पूर्व अध्यक्ष दलेल सिंधव,सम्पत राम सुवलका, बंशी लाल कलवार व युवा अध्यक्ष अनिल सुवलका तथा संरक्षक कैलाश चंद्र सुवलका, रामस्वरूप सुवालका, प्रहलाद मेवाड़ा, प्रमोद सुवालका उपस्थित रहे। बैठक में लिए गये निर्णय अनुसार इस वर्ष की कलाल समाज के आराध्य श्री सहस्त्र बाहु भगवान कार्त वीर्य अर्जुन जी की जयंती इसी माह अक्टूबर की 29 तारीख कार्तिक सुदी सप्तमी, बुधवार को नर्बदेश्वर महादेव मंदिर के सामुदायिक भवन में प्रातः 10 बजे मनाई जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top