दाधीच समाज ने बालाजी महाराज के अन्नकूट का लगाया भोग,स्नेह मिलन समारोह का हुआ आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। रविवार को यहाँ गंगागुरिया बालाजी मंदिर में देवली दाधीच समाज के लोगो द्वारा अन्नकूट प्रसादी कर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में समाज के दर्जनों महिला पुरुष व बच्चे शामिल हुए।

दिनभर समाज की महिलाओं द्वारा मंदिर में भजन कीर्तन किये गए। पंकज दाधीच व यज्ञेश दाधीच ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बीच सांस्कृतिक कार्यक्रमो का भी आयोजन हुआ। जहां नन्हे मुन्ने बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। वही शाम को भगवान को भोग लगाने के बाद समाज बंधुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। उक्त कार्यक्रम में कार्यकर्ता के रूप में शत्रुघ्न शर्मा, महेश दाधीच,हेमेंद्र दाधीच, राजेश शर्मा,राजकुमार दाधीच,मुकेश दाधीच,महेश पंचोली,संजय दाधीच,दुष्यंत दाधीच, बलदाउ दाधीच समेत लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *