प्री वेडिंग शूट के नाम पर सामाजिक परंपराओं का हो रहा अपमान:- रतन लाल सुवालका।

* भगवान सहस्त्र बाहु जयंती धूम धाम से मनाई गई।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। बुधवार को हैहय क्षत्रिय कलाल समाज संस्थान, देवली ( टोंक ) द्वारा नर्बदेश्वर महादेव समुदायक भवन पटेल नगर देवली पर हैहय कलाल समाज के आराध्य भगवान सहस्त्र बाहु जयंती धूम धाम से मनाई गई। इस अवसर पर महिलाओं व पुरुषों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। समाज के अध्यक्ष डा रतन लाल सुवालका ने बताया कि इस पावन दिवस पर समाज के सभी पूर्व अध्यक्ष जिनमे दलेल सिंधव, सम्पत राम सुवालका, बंसी लाल कलवार तथा संरक्षक गणों मे रामस्वरूप सुवालका, प्रहलाद जी मेवाड़ा, कैलाश चंद्र सुवालका, महामंत्री गोपाल लाल कलवार, कोषाध्यक्ष धर्मचंद मेवाड़ा, युवा अध्यक्ष श्री अनिल सुवालका चेतन , प्रदीप , सत्यनारायण आदि उपस्थित रहे।

वहीं महिला मण्डल से उनकी सम्पूर्ण कार्यकारिणी उपस्थित रही। जिनमे पर्मिला देवी, यामिनी देवी, दुर्गा देवी प्रमुख थी। कार्यक्रम की शरुवात भगवान सहस्त्र बाहु अर्जुन जी को दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया गया व तादोपरान्त सामूहिक आरती की गई। इस अवसर पर धर्मेंद्र मेवाड़ा ऊँचा बड़े भामाशाह की भूमिका निभाते हुए सहस्त्र बाहु भगवान मंदिर निर्माण हेतु एक लाख रूपये प्रदान कराने की घोषणा की। डा रतन लाल सुवालका ( अध्यक्ष) ने अपने उद्बोधन मे कहा कि
प्री वेडिंग शूट के नाम पर सामाजिक परंपराओं का अपमान हो रहा है इसे बंद करना चाइये

व समारोह आदि मे भोजन जूठा नहीं छोड़ने सभी की शपथ दिलाई। प्रमिला देवी सुवालका ने समाज हित व प्रगति मै महिलाओं को सक्रिय रहने का अवहान किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष धर्मचंद ने समय पर सदस्यता शुल्क देने पर बल दिया तथा राहुल सुवालका ने समाज के आराध्य भगवान सहस्त्र बाहु की जीवनी पर प्रकाश डाला। संरक्षक दलेल ने अंत में धन्यवाद प्रस्ताव पेश कर अध्यक्ष की अनुमति से कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *