Deolikhabarexpress

रिहायसी इलाका बना कचरा डिपो,बुजुर्गों व बच्चों को स्वांस लेने में हो रही कठिनाई।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के बस स्टैंड के पीछे का एरिया कचरा डिपो में परिवर्तित हो चुका है। जहां मृत पशुओं के शव तक डाले जा रहे है। बदबू से राहगीरों व वार्ड वासियों का जीना दुस्वार हो रहा है। वहीं उक्त स्थान पर इखट्टा हुए कचरे को जला दिया जाता है जिसके धुंए से बच्चो व बुजुर्गों को स्वांस लेने में परेशानी आ रही है।

 

वही पास ही जलदाय विभाग में पानी की टंकी पर मधुमक्खीयो के दर्जनों छत्ते लगे हुए है जो इस कचरे के जलने से फैले धुंए के कारण बड़े हादसे का कारण बन सकती है। यहाँ पहले भी इन मधुमक्खीयो के कारण हादसे घटित हो चुके है जहाँ एक व्यक्ति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। मगर फिर भी पालिका प्रसाशन चेता ना जलदाय विभाग। लापरवाही की सज़ा जनता को भुगतनी पड़ रही है। उक्त समस्या के निदान के लिए ठोस कदम उठाने की सख्त जरूरत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top