देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोटा से आजमगढ़ साहब की यात्रा पुष्कर साहब जाएगी। यात्रा का आगामी 15 नवंबर को देवली में भव्य स्वागत किया जाएगा।
गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरिदास जी बलोची व प्रीतपाल सिंह सलूजा ने बताया कि देवली संगत द्वारा बाबा लक्खा सिंह जी के नेतृत्व में गुरु पूर्णिमा गुरु नानक जयंती के 10 दिन बाद यात्रा पुष्कर जाती है यात्रा मुख्य मार्ग से निकलते हुए गुरुद्वारा परिसर में आकर रावण चौक के टीन सेड प्रांगण में गुरु का अटूट लंगर ग्रहण करेंगे। उसके बाद यात्रा पुष्कर के लिए प्रस्थान कर जाएगी।



