Deolikhabarexpress

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ शाखा देवली की बैठक का हुआ आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शुक्रवार को सरोली मोड़ स्थित देवनारायण जी के प्रांगण में संगठन राजस्थान प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ देवली के तत्वाधान में बैठक व स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ जिसमें सेवानिवृत्ति शिक्षकों का सम्मान किया गया साथ ही RAS परीक्षा 2023 में चयनित प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया संगठन के प्रदेश मंत्री प्रमोद स्वर्णकार ने बैठक में मौजूद शिक्षकों को अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा रखने की बात कही संगठन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष परशुराम जाट ने राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की रीति नीति एवं इसकी विचारधारा से सभी साथियों को अवगत करवाया साथ ही संगठन के ब्लॉक मंत्री ब्रह्मराज मीणा ने वर्तमान में व्याप्त शैक्षणिक समस्याओं को विस्तार से रखा

जिसमें बताया कि शिक्षकों के ऊपर गैर शैक्षणिक कार्यों की भरमार है साथ ही प्रतिदिन दर्जनों सूचना विभाग द्वारा मांगी जा रही है शिक्षकों के रिक्त पदों व समय पर पदोन्नति नहीं होने से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष कमल किशोर चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार को शिक्षण व्यवस्था सुचारू हो इस पर गंभीर होना चाहिए एवं वर्ष 2023 में चयनित शिक्षकों के स्थाईकरण समय पर करने की मांग भी दोहराई
बैठक में कृष्णानंद शर्मा ,जाकिर हुसैन ,ओमप्रकाश जाट, प्रभुलाल मीणा, जिला अध्यक्ष हंसराज मीणा ,अख्तर हुसैन, प्रधानाचार्य गणेश नारायण शर्मा, प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर, रामनिवास गुर्जर, जितेंद्र सोयल, अमित पांचाल बाबूलाल माली गिरिराज  दाधीच राधा कृष्ण मीना रामावतार वैष्णव ललित कुमार साहू विक्रम सिंह मीणा मनोज कुमार धोबी दौलत सिंह नेमीचंद यादव ताराचंद प्रजापत रमाकांत शिवराज मीणा शंकर फागण पप्पू लाल गुर्जर नरेश माली हंसराज मेहरा रामसहाय मीणा सतीश कुमार राजेश कुमार रूपनारायण मीणा सागर सिंह मीणा ओमप्रकाश जाट नरेश पारीक सुरेश चौधरी गजेन्द्र सिंह आदि सैकड़ो साथी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top