देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन समाज की मिटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से श्री मज्जेिनेन्द्र चौबीसी एवं पंचबालयती जिनबिम्ब पंचकल्याणक महामहोत्सव दिनांक 06 फरवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 तक मनाना तय हुआ। पट्टाचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के सुशिष्य श्रमण मुनि 108 श्री प्रणीत सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक 105 श्री विधेय सागर जी महाराज के सानिध्य में मनाया जायेगा।
इस मिटिंग में पंचकल्याण की कमेटी बनाने के लिए प्रस्ताव पास हुआ जिसमे परम शिरोमणी गौरवशाली संरक्षक श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष बंशीलाल जैन सर्राफ को बनाया गया। एवं परम शिरामणी संरक्षक बृजमोहन जैन सर्राफ एवं अशोक जैन सर्राफ को बनाया गया इसमें समाज के गणमान्य 16 संरक्षक बनाये गये एवं अध्यक्ष विनोद कुमार जैन मोतीपुरा वाले, मंत्री अनिल कुमार जी जैन बास्टा वाले, कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार जैन कालेडा वाले (KT) सहकोषाध्यक्ष मुकेश जैन चौसला वाले को एवं गणमान्य 18 जनो को उपाध्यक्ष बनाया गया। एवं संयोजक राजेश, लक्की, पंकज जैन सर्राफ को बनाया गया और महामंत्री ललित कुमार जैन छाबडिया वाले सहमंत्री दिनेश कुमार जैन बाजटा वाले प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार जैन थांवला वाले को बनाया गया।
पंचकल्याण महोत्सव समिति को कार्यक्रम से जुडी हुई सभी समितियो का गठन करने के लिए कहा गया। यह पंचकल्याण श्री 1008 चंद्रप्रभु अग्रवाल दिगम्बर जैन मन्दिर का होगा। यह जानकारी चंद्रप्रभु मण्डल के मंत्री पंकज जैन सर्राफ ने दी।



