Deolikhabarexpress

अवैध बजरी परिवहन करते तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली मय बजरी जब्त,चालक मौके से फरार।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी परिवहन करने पर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली मय बजरी जब्त किये है। हालांकि चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि हेमराज पुलिस उप अधीक्षक देवली के निर्देशन में दौलत राम गुर्जर पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना देवली के नेतृत्व में अवैध बजरी खनन / परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना हाजा पर दो विशेष टीमों का गठन किया गया था।

जिन्हें गश्त, निगरानी, स्थानीय अपराधों एवं माइनर एक्ट की कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। गश्त के दौरान दोनों टीमों ने इलाका थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बजरी का खनन एवं परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली मय अवैध बजरी जब्त की। पुलिस जाप्ता को देखकर ट्रैक्टर चालक मौके का फायदा उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए। ट्रैक्टर चालकों द्वारा मौके से भाग जाने तथा ट्रॉली में बजरी भरी होने से प्रतीत हुआ कि वे बिना वैध रवन्ना/ लाइसेंस के अवैध खनन व परिवहन में लिप्त थे।

जब्त किए गए वाहनों को जरिये फर्द वजह सबूत के आधार पर कब्जे पुलिस में लेकर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। कार्यवाही में भारत सिंह, राजेश,राजपाल,गोपाल सिंह,मीठालाल,दीपक शामिल रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top