राजकुमार लक्षकार राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोनीत।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली शहर विवेकानंद कॉलोनी निवासी राजकुमार लक्षकार (लखेरा) पुत्र स्वर्गीय जगदीश प्रसाद लक्षकार को अखिल भारतीय लखेरा महासभा (रजिस्टर्ड) नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया है।

लखेरा समाज के जुझारू, कर्मठ कर्मशील, बहु प्रतिभा के धनी ,समाज विकास हेतु दृढ़ संकल्पित एवं प्रेरणा देने वाले लक्षकार समाज विकास सेवा समिति टोंक के उपाध्यक्ष राजकुमार लक्षकार देवली की सामाजिक रुचि व निस्वार्थ भावना को देखते हुए ये नई व अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये नियुक्ति समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सिंह लखेरा व महासचिव जगदीश प्रसाद लखेरा द्वारा प्रमाण पत्र जारी कर की गई है। उक्त पद पर मनोनयन पर राजकुमार को समाज के लोगो ने स्वागत कर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *