Deolikhabarexpress

मां बिजासन मंदिर परिसर ,कुंचलवाड़ा कलाँ में शुरू हुई श्री अन्नपूर्णा रसोई।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। मंगलवार को मां बिजासन कुंचलवाड़ा कला के पावन धाम परिसर में श्री अन्नपूर्णा रसोई का उद्घाटन हुआ । भाजपा नेता दुर्गा लाल जांगिड़ व परमेश्वर सोयल,प्रमोद सैन ने बताया कि कुछ दिनों पहले जहाजपुर कोटडी विधायक गोपीचंद मीणा कुंचलवाड़ा क्षेत्र के दौरे पर रहे जहां ग्रामीणों ने माता रानी के परिसर में श्री अन्नपूर्णा रसोई चालू करवाने की मंशा जाहिर की।

ग्राम वासियों ने बताया कि माता रानी के दरबार में लकवा से ग्रसित बीमार मरीज अपना इलाज करवाते हैं जिनके साथ उनके परिजन भी यहीं रहते हैं व अन्य लोग भी यहां पर रह रहे हैं जिनको शुद्ध पौष्टिक आहार के लिए रसोई की आवश्यकता थी जिस पर विधायक ने अधिकारियों से बात कर जिला परिषद से विधायक गोपीचंद मीणा की अनुशंसा पर अन्नपूर्णा रसोई की स्वीकृति जारी कर दी जिसको लेकर आज श्री बीजासन मां ट्रस्ट के अध्यक्ष भवानी सिंह शक्तावत, भाजपा नेता दुर्गा लाल जांगिड़, परमेश्वर सोयल ,प्रमोद सेन, चेतन शर्मा ,लेखराज गुर्जर, लाधु लाल जांगिड़, गोविंद सेन, दीपेन्द्र सिंह ,अशोक गुर्जर, अभिषेक सुवालका, ग्राम विकास अधिकारी फूल चंद मीना, रामप्रकाश मीना ,दीपू शर्मा द्वारा फीता काटकर शुरुआत की। वही ग्रामीणों ने आठ रुपये का टोकन लेकर श्री अन्नपूर्णा रसोई में भोजन करके एक नया संदेश दिया । वहीं माया जाट कलस्टर मैनेजर अमरवासी ,सुशीलादेवी मीणा अध्यक्ष राजीविका ,अमरवासी ,जशोदा लेखपाल, निशा, अमिता, सोनिया ,सुनीता मौजूद रही ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top