अदिति शक्तावत व रिद्धि हाड़ा ने राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में इंडिया टीम ट्रायल में जगह बनाई।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। क्षेत्र की निशानेबाज अदिति शक्तावत और रिद्धि हाड़ा ने राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में क्वालीफाई करके इंडिया टीम ट्रायल में जगह बनाई है। दो होनहार निशानेबाजों से देवली ने नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अंतर्गत होने वाली प्रतियोगिता राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में क्वालीफाई कर टीम इंडिया ट्रायल में जगह बनाई व शहर का नाम रोशन किया।

देवली स्थित अशोका शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी अदिति शाक्तावत और रिद्धि हाड़ा ने लगातार उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुवे 1 ही साल में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे। इसमें सबसे पहले प्री स्टेट , स्टेट चैम्पियनशिप जोनल चैम्पियनशिप फिर राष्ट्रीय शुटिंग चैंपियनशिप होती हे। और अब आगे इंटरनेशनल का सपना पूरा करने के लिए बढ़त बनाई है। यह उपलब्धि देवली में बढ़ती खेल संस्कृति को दर्शाती है। अपने कोच अभय सिंह शक्तावत के मार्गदर्शन में अशोका शूटिंग अकादमी के मार्गदर्शन में दोनों निशानेबाजों ने इस स्तर तक पहुंचने के लिए कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इस अवसर पर बोलते हुए अकादमी के प्रतिनिधि ने अपने छात्रों के समर्पण और कड़ी मेहनत पर अपार गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा “राष्ट्रीय स्तर में ऐसा प्रदर्शन करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर सभी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बाग लेते हे । अदिति और रिद्धि ने निरंतर अभ्यास किया है। परिजनों का मानना है कि बेटियां देश के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाजों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगी।

” वही इस मुबारक मौके पर रिद्धि हाड़ा व उनके परिजन देवली स्थित भगवान गुरु कृपा संस्थान देवली पहुँचे जहाँ ज्योतिष के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त पंडित मुकेश गौतम का आशिर्वाद लिया। वही अदिति शक्तावत के पिता नरपत सिंह शक्तावत ने भी इस सफलता का श्रेय बच्ची की कड़ी मेहनत व गुरुदेव मुकेश गौतम के आशिर्वाद को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *