Deolikhabarexpress

5 माह से फरार अंतरराज्यीय गौ तस्करी गिरोह से जुड़ा शातिर आरोपी गिरफ्तार।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली थाना पुलिस ने
राजस्थान गौवंशीय पशु प्रतिषेध अधिनियम एवं पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के प्रकरण में एक वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार। देवली थाना अधिकारी दौलत राम गुर्जर ने बताया कि रघुनाथपुरा श्मशान घाट के पास एक ट्रक में गौवंश को अवैध रूप से भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस जाप्ता तत्काल मौके पर पहुंचा, जहां पुलिस को देखकर अज्ञात बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। मौके पर खड़े टाटा ट्रक के पास 20-25 गौवंश (गाय / बछड़े) बंधी अवस्था में पाए गए, जिनके पैर व गले रस्सियों से बंधे हुए थे। ग्रामीणों की सहायता से रस्सियां काटकर गौवंश को मुक्त कराया गया मौके की वीडियोग्राफी कराई गई वही पुलिस द्वारा ट्रक व रस्सियों को जब्त कर थाना लाया गया।

इत्यादी घटना पर प्रकरण संख्या 201/2025 धारा 3, 5, 6, 8 राजस्थान गौवंशीय पशु प्रतिषेध अधिनियम एवं 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम में पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
अनुसंधान के दौरान जब्तशुदा वाहन का जिला परिवहन अधिकारी पलवल राज्य हरियाणा से स्वामित्व संबंधी रिकार्ड प्राप्त किया तो उक्त वाहन साकिर हुसैन पुत्र जान मोहम्मद जाति मुसलमान निवासी रानिअला खुर्द पुलिस थाना उटावर जिला पलवल राज्य हरियाणा के नाम रजिस्टर्ड होना ज्ञात हुआ। गठित टीम द्वारा वांछित आरोपी साकिर हुसैन की तलाश हेतु आरोपी साकिर हुसैन के संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। परंतु अभियुक्त शातिर प्रवृति का होने से अपने मशक्कन से रूहपोश चल रहा था तथा बार बार स्थान बदल रहा था जिससे वो पुलिस गिरफ्त से दूर था।

गठित टीम द्वारा भरसक प्रयासों के उपरांत आज  तकनीकी संसाधानों की सहायता से वांछित आरोपी को पकडा जाकर गहन पूछताछ कर शरीके जुर्म पाकर गिरफ्तार किया गया वहीं आरोपी के अन्य साथियों एवं गौ तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस की गठित टीम में  दौलतराम पु. नि. थानाधिकारी देवली, सीताराम गुर्जर, अब्दुल वहाब एवं संजय शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top