Deolikhabarexpress

चांदी की कनकती चोरी के प्रकरण में वांछित शातिर चोर गिरफ्तार।

नशे की आदत और मौज-मस्ती के शौक में दिया वारदात को अंजाम ।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली थाना पुलिस ने
चांदी की कनकती चोरी के प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि कीर मोहल्ला देवली निवासी बाबूलाल पुत्र जीतू लाल जाति कीर ने रिपोर्ट प्रस्तुत की गई कि उसके मकान में निर्माण कार्य के दौरान कार्य करने वाले कारीगर मुकेश बंगाली द्वारा उसकी माता लाडा देवी के बक्से से चांदी की कनकती चोरी कर ली गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75,000 रुपये है। रिपोर्ट के आधार पर थाना देवली पर प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी मुकेश बंगाली पुत्र गणेश मल्ल्कि जाति बस्तर उम्र 30 वर्ष निवासी परानिया थाना भंवरगढ़ तहसील किशनगंज जिला बांरा की तलाश हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी गईं। निरंतर एवं भरसक प्रयासों के फलस्वरूप आरोपी को दस्तयाब किया गया। गहन पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे शरीके जुर्म पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है तथा चोरी गए माल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। आरोपी नशा व मौज मस्ती के लिए करता था।मोटरसाईकिल चोरी पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह स्मैक के नशे का आदी है तथा अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी ने निर्माण कार्य के दौरान मकान की रेकी कर मौके का फायदा उठाया। पुलिस द्वारा गठित टीम में दौलत राम पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी, रमेश कुमार, अब्दुल वहाब,राजेंद्र,मीठालाल शामिल रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top