Deolikhabarexpress

बैठक में सरसों की तुड़ी की बोली पर चर्चा,बोली की रकम छूटने की दिनांक से 10 दिनों के अंदर जमा करानी अनिवार्य।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। ग्राम कासीर में शुक्रवार को आयोजित बैठक में सरसों की तुड़ी की बोली पर चर्चा हुई। श्री चारभुजा मंदिर समिति कासीर अध्यक्ष लादूराम बारोड़ीया ने बताया कि बैठक में सभी ने सहमति जताई कि बोली की न्यूनतम दर 1500 रुपये प्रति बीघा रखी जाएगी और बोली दो लाख रुपये से शुरू होगी। ग्राम में सरसों की तुड़ी की कुल मात्रा लगभग 1050 से 1100 बीघा है। बोली में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति को 21,000 रुपये की आमानत राशि जमा करानी होगी। यदि बोली नहीं छूटती तो यह आमानत राशि वापस कर दी जाएगी।

बोली जिस व्यक्ति के नाम छूटेगी, उसे आधी रकम (किसानों/ग्रामीणों को) और मंदिर के लिए पूरी बोली रकम बोली छूटने की दिनांक से 10 दिनों के अंदर जमा करानी अनिवार्य होगी। बाकी बची रकम खेत से तूड़ी उठाते समय जमा करनी होगी। बोली का आयोजन 25 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को दोपहर 12:15 बजे बालाजी धर्मशाला, कासीर में होगा। सभी ग्रामवासी और इच्छुक व्यक्ति बोली में शामिल होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top