सरकारों को टैक्स व्यापारियों से चाहिए लेकिन उसकी सुरक्षा का जिम्मेदार कौन ?

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आये दिन व्यापारियों से छीना छपटी हो रही है लेकिन प्रसाशन आंख मूंदे बैठा है आये दिन चोरी छीना चपटी की घटनाएं आम बात हो गयी लेकिन पुलिस प्रसासन बेखबर है हाल ही में पुलिस स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर देवली के बड़े व्यापारी राजमल रमेश चंद फर्म के मालिक रमेश चंद दुकान से घर की ओर जा रहे थे तो तेली मोहल्ला ज्ञानी पान वाले के पास 2 बदमाश जो बाइक पर सवार थे उन्होंने बेग छीनने का प्रयास किया मगर रमेश चंद की समझदारी से उसमें सफल नही हुए

लेकिन समझने वाली बात है कि सबसे व्यस्तम बाजार और मोहल्ले में घटित ये घटना देवली में कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है जब पुलिस स्टेशन के पास ही सुरक्षित नही तो सुनसान क्षेत्र में क्या हाल होता फिर तो व्यापारी के साथ अप्रिय घटना भी हो सकती थी। पहले भी मेने ये मुद्दा उठाया था कि देवली में लगने वाले ठेलों ओर भिखारियों की जांच पड़ताल की जानी चाहिए ताकि देवली में इन अप्रिय घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए और ये फेरी वाले जो गलियों में घूमते रहते है उनकी भी जांच की जानी चाहिए ताकि इन वारदातों से बचा जा सके आजकल नशे की लत के कारण भी चोरियों में बेहताशा इजाफा हो रहा है तो पुलिस को चाहिए कि इन नशों के अड्डो पर भी नकेल कसे। हालांकि व्यापार महासंघ से जुड़े व्यापारी पीड़ित पक्ष से मिले व मामले जी जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *