महासंघ के धरने में शामिल होने के लिए पीले चावल वितरित किए।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के बैनर तले प्रदेश भर के समस्त विभागों के कर्मचारी शहीद स्मारक जयपुर में अपनी विभिन्न मांगू को लेकर जिसमें एनपीएस स्कीम के तहत काटी गई राशि को GPF खातों में स्थानांतरित करने शिक्षा विभाग में रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति करने आठवें वेतन आयोग से पहले वेतन विसंगतियों को दूर करने नए वेतन आयोग में पेंशनरों को भी शामिल करने तृतीय श्रेणी शिक्षकों सहित अन्य सभी कैडर के स्थानांतरण करने मॉडल स्कूल के शिक्षकों को दिए जाने वाला अतिरिक्त भत्ता नए वेतन आयोग के अनुसार देने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं कुक कम हेल्पर के वेतन भत्ते में वृद्धि करने संविदा कर्मचारियों को नियमित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिनांक 29 दिसंबर को महासंघ प्रमुख महेंद्र चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा के नेतृत्व में शहीद स्मारक जयपुर में एकदिवसीय विशाल धरने का आयोजन करने जा रहे हैं टोंक से जिला अध्यक्ष राजाराम जांगिड़ एवं महामंत्री प्रमोद स्वर्णकार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारी जयपुर प्रस्थान करेंगे इसको लेकर शनिवार 27 दिसंबर को संयुक्त कर्मचारी महासंघ शाखा देवली अध्यक्ष नरेश पारीक के नेतृत्व में कर्मचारियों से संपर्क कर करते हुए पीले चावल वितरित किए गए। इस मौके पर अनेक कर्मचारी मौजूद रहे जिनमें संजय सोयल परशुराम जाट ओमप्रकाश जाट महेंद्र मेघवंशी राजेश वर्मा गिरीश शर्मा शाहिंद खान लेखराज वर्मा रामप्रसाद केवट रमेश वर्मा इत्यादि कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *