Deolikhabarexpress

पौष बड़े कार्यक्रम का हुआ आयोजन,सर्द मौसम में गर्मागर्म हलवा पकौड़ी का लिया आनंद।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के साकेत कॉलोनी स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में कॉलोनी वासियों द्वारा पौष बड़े का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए कॉलोनी निवासी विनय जोशी ने बताया कि इस नवनिर्मित शिव मंदिर में पहली बार यह आयोजन सभी कॉलोनी वासियों द्वारा किया गया जिसमें पौष बड़े की प्रसादी भक्तों को वितरित की गई। प्रसादी वितरण करने से पूर्व स्थानीय महिलाओं द्वारा शिव की आराधना भजनों द्वारा की गई। वहीं सीआईएसएफ स्थित श्री नेकचाल बालाजी महाराज के मंदिर में भी रामदूत हनुमान को पौष बड़े का भोग लगाया जहाँ सैंकड़ो भक्तों ने प्रसादी प्राप्त की। दिन में सुंदरकांड का पठन किया गया इससे पूर्व  बालाजी महाराज को मनमोहक चोला चढ़ाया गया।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top