Deolikhabarexpress

उद्योगपति नवल मंगल के घर चोरी का प्रयास,सुरक्षा गार्ड को बांधा।

* विशेष सुरक्षा को भेद नहीं पाए चोर…

* करीब 5 घंटे मंगल परिसर में मौजूद रहे चोर…

* चोर करीब 1बजकर 10 मिनिट पर एंट्री व 6 बजकर 20 मिनिट पर वापसी गए….

 

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के जाने माने भामाशाह व उद्योगपति नवल किशोर मंगल के बंगले पर बीती रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया। जो कि विशेष सुरक्षा कारकों के कारण असफल रहा। मंगल ने जानकारी देते हुए बताया कि बंगले में सुरक्षा के लिए रखे गार्ड को चोरों ने मुंह बांधकर धमकाते हुए बंधक बना कर रस्सी से बांध दिया। उसके बाद पूरे बंगले में चारो तरफ व ऊपर छत पर लगे गेटों से मुख्य परिसर में घुसने का प्रयास किया किंतु मजबूत चेनल गेट शटर लगे होने के कारण भीतर प्रवेश करने में कामयाब नही हो सके। हालांकि बंगले में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर नज़र आ रहे है जिन्होंने अपने चेहरे नकाब से ढके हुए है।

चोर करीब 1बजकर 10 मिनिट पर एंट्री हुए व 6 बजकर 20 मिनिट पर वापसी लोटे यानी करीब 5 घंटे मंगल परिसर में मौजूद रहे चोर। सुबह सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर साक्ष्य जुटाए है वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश जारी है। घटनाक्रम की रिपोर्ट नवल मंगल द्वारा देवली पुलिस को दे दी गई है। उक्त मामले का पता चलते ही मंगल निवास के बाहर लोगो की भीड़ जमा हो गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top