Deolikhabarexpress

आर. एस. एस. की बैठक में हिन्दू सम्मेलन 1 फरवरी में किया जाना हुआ प्रस्तावित।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड के पनवाड़ ग्राम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हिन्दू सम्मेलन 1 फरवरी में किया जाना प्रस्तावित किया गया है। देवली राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित पनवाड मण्डल की बैठक मे सभी की सहमति से / हिन्दू सम्मेलन 1 फरवरी में किया जाना प्रस्तावित किया गया है। साथ ही कार्यकारिणी का निर्माण किया गया इसमे संयोजक योगेन्द्र सिंह राजावत सह संयोजक कजोड सिंह मीणा, शिवराज वर्मा और कोषाध्यक्ष रघुराज हाड़ा, सहकोषाध्यक्ष विनोद मीणा, सचिव सुमित नामा सहसचिव राजकुमार खीची को बनाया गया। हिन्दू सम्मेलन में गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा व रामधुनी की प्रकातफेरी निकाली जायेगी। बैठक में खण्ड सह कार्यवाह पानमल खींची, खण्ड कोद्धिक प्रमुख महावीर नामा और पनवाड मण्डल के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता एव स्वयंसेवक उपस्थित रहे। खण्ड सह कार्यवाह पानमल खिंची ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू में सामाजिक समरसता को बढ़ाते हुए संगठन एवं एकता को मजबूत करना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top