Deolikhabarexpress

प्रजापति समाज की आराध्य देवी मां श्रीयादे जयंती का हुआ भव्य आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। मंगलवार को प्रजापति समाज की आराध्य देवी जीव दयालु माता श्रीयादे की जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चांदली माता निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष रामकरण प्रजापत रहे वहीं विशिष्ट अतिथि भामाशाह महावीर प्रजापति डीडराइटर , भागीरथ प्रजापति, महावीर प्रजापत अध्यापक चांदली,देवली नपा उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल पार्षद सतनारायण सरसडी व पंकज जैन रहे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष फूल चंद प्रजापत ने की। द्वारका प्रसाद प्रजापति ने बताया कि श्रीयादे जयंती के शुभ अवसर पर प्रजापति समाज ने प्रातः प्रजापति छात्रावास में विभिन्न प्रकार की बोलिया लगाई जिसके बाद समाज की महिलाएं कलश लेकर माता की शोभायात्रा में शामिल हुई।

शोभायात्रा जहाजपुर चुंगी नाका से छतरी चौराहा , पुलिस थाने से गौरव पथ व अटल उद्यान में स्थित टीन शेड के यहां पर मुख्य समारोह आयोजन किया गया जिसमें समाज की प्रतिभाओं, एवं भामाशाहओ का सम्मान किया गया साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा कलश यात्रा की महिलाओं का लक्की ड्रॉ निकला गया। उसके बाद समाज द्वारा सामूहिक प्रतिभोज का आयोजन हुआ। इस अवसर पर नवयुवक मंडल अध्यक्ष संजय प्रजापति, समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति रामदेव प्रजापति, कन्हैया लाल प्रजापत,धनराज प्रजापति, कैलाश प्रजापति,रामप्रसाद प्रजापति, दुर्गा लाल प्रजापत, ओम प्रकाश प्रजापति, आदि के सानिध्य में कार्यक्रम का समापन समाज अध्यक्ष फूल चंद प्रजापति ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top