Deolikhabarexpress

देवली के आदर्श आयुर्वेदा नर्सिंग इंस्टीट्यूट में सीधा प्रवेश शुरू।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर स्थित आदर्श आयुर्वेदा नर्सिंग इंस्टीट्यूट ने शैक्षणिक सत्र के लिए सीधे प्रवेश प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान ने ‘सीधा प्रवेश’ को प्रमुखता दी है जिससे छात्र बिना किसी जटिल प्रक्रिया के अपना नामांकन करा सकते हैं। संस्थान निदेशक मोहित मंगल ने बताया राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त यह संस्थान डिप्लोमा इन आयुर्वेदा नर्सिंग एंड फार्मेसी (DAN&P) का कोर्स संचालित कर रहा है। जिसकी अवधि 2.5 वर्ष निर्धारित है। जिसमें 6 महीने की अनिवार्य इंटर्नशिप भी शामिल है। इस कोर्स के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं उत्तीर्ण रखी गई है और खास बात यह है कि किसी भी विषय या संकाय से पढ़ाई करने वाले छात्र इसमें प्रवेश ले सकते हैं। संस्थान ने प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए कई विशेष सुविधाओं का प्रावधान किया है।

जिसमें सुसज्जित प्रयोगशालाओं में नियमित प्रायोगिक प्रशिक्षण और अनुभवी प्रोफेसरों द्वारा क्लिनिकल कोचिंग दी जाएगी। इसके साथ ही पात्र छात्रों को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि कम फीस और सीमित सीटों के साथ यह संस्थान आयुर्वेद विभाग के अंतर्गत नर्स ग्रेड और कंपाउंडर के पदों पर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक विकल्प बनकर उभरा है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी जयपुर रोड स्थित सिद्धार्थ होटल के सामने संस्थान के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top