देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं शिक्षा विभाग देवली के संयुक्त तत्वाधान में लर्निंग रिसोर्स सेंटर देवली में प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों के साथ बेहतर शिक्षण करवा रहे शिक्षकों की डेमो कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुरुआत में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन सदस्य राजेश कुमार शर्मा ने डेमो कार्यशाला का उद्देश्य एवं दिनभर की कार्य योजना साझा की। सीबीईओ देवली हरि नारायण वैष्णव ने बताया कि सभी संभागियों को कार्यशाला में की जाने वाली गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करनी है, तथा यहां जो भी गतिविधियां की जाती है उसे बच्चों के साथ करना है। इस कार्यशाला की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब यहां की गई गतिविधियों को बच्चों के साथ करवाओगे। कार्यशाला में भाषा कोर्नर में कविता एवं कहानी शिक्षण, गणित कोर्नर में कविता, खेल और ठोस चीजों से संख्याओं की समझ, स्थानीयमान, गुणा की अवधारणा से संबंधित गतिविधियां की गई। रीडिंग कोर्नर का प्रभावी क्रियान्वयन तथा सुबह की सभा कोर्नर में सभी बच्चों को अवसर देने के लिए बालगीत, खेल, रोलप्ले, ताल मिलाने जैसी रोचक गतिविधियों का डेमो दिया गया। अजिम प्रेमजी फाउंडेशन के सदस्य अनिल, विवेक तथा वालिंटियर अशोक ने सभी कोर्नर की गतिविधियों में सहयोग किया। कार्यशाला में 60 शिक्षक, एसीबीईओ तथा आरपी ने सहभागिता की।
बेहतर शिक्षण प्रक्रियाओं का साझाकरण कार्यशाला का आयोजन ।
