Deolikhabarexpress

पुलिस को डराने-धमकाने का आरोप, फोटू लाल उर्फ छोटू लाल मीणा पर कई प्रकरण दर्ज।

देवली/उनियारा (बृजेश भारद्वाज)। तहसील मुख्यालय उनियारा के उप तहसील बनेठा क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि फोटू लाल उर्फ छोटू लाल मीणा द्वारा पुलिस को डराने-धमकाने का प्रयास कर अवैध खनन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार फोटू लाल मीणा के विरुद्ध अलग-अलग धाराओं में कुल 10 प्रकरण दर्ज हैं। बताया गया कि गत वर्ष भी फोटू लाल मीणा ने बनेठा पुलिस के साथ लड़ाई-झगड़ा कर बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जबरन छुड़ाकर ले गया था। आरोप है कि पुलिस पर दबाव बनाने और झूठी शिकायतें करने के उद्देश्य से इस तरह की गतिविधियां लगातार की जा रही हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि पुलिस की कार्रवाई से बचने और अवैध खनन जारी रखने के लिए डराने-धमकाने की रणनीति अपनाई जा रही है। मामले को लेकर पुलिस द्वारा पूर्व प्रकरणों की समीक्षा की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top