देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। श्री सांवरिया सेठ मंदिर देवली में खुले भंडारे से कुल 215210 (दो लाख पंद्रह हजार दो सो दस )रूपये की राशि प्राप्त हुई। आज के भंडार से अथाह राशि निकलने से सभी भक्तों में अति उत्साह देखा गया। साथ ही आश्चर्य की बात ये रही कि दानपात्र में राशि डालने की जगह न होने के बाद भी पात्र में नोटो के बंडल निकले। गणना के दौरान अध्यक्ष ठाकुर रामसिंह शक्तावत,सचिव के.पी.सिंह नरूका,उपाध्यक्ष संपत सुवालका, सह सचिव पंकज सिंघल,मनोज शर्मा,सत्यनारायण सेन ,शैलेन्द्र सिंह,आयुष मंगल,नरेंद्र भाटी,गौरव साहू, विप्रांश वैष्णव , शिमला देवी मीणा ,मंजू मंगल उपस्थित रहे।



