मॉडल स्कूल पनवाड़ में प्रवेश शुरू,अंतिम तिथि 16 मार्च।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल पनवाड़ में प्रवेश शुरू हो गए है। प्रवेश प्रभारी  जितेंद्र सोयल वाइस प्रिंसिपल ने बताया कि कक्षा 1 से 9 तक की कक्षाओं की रिक्त सीटों पर प्रवेश नीति के अनुसार ही प्रवेश होगा। स्कूल में फॉर्म भरकर जमा कराने की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 है। इसके बाद आवेदन नहीं लिए जाएंगे।कक्षा 1 से 8 तक शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 एवं मॉडल स्कूल की पॉलिसी के तहत ही प्रवेश दिया जाएगा।कक्षा 1 एवं कक्षा 6 की 40-40 सीटों पर शत प्रतिशत नवीन प्रवेश होंगे। शेष कक्षाओं में रिक्त सीटों पर पॉलिसी के अनुसार ही प्रवेश होगा।कक्षा 1 के लिए आधार तिथि 31.03.2026 है ।इस तिथि को आवेदक की आयु 6 वर्ष होना अनिवार्य है।तथा कक्षा 6 के लिए आयु 10 वर्ष से 12 वर्ष का होना अनिवार्य है। निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर दिनांक 23 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी ।कक्षा 9 के लिए 18 मार्च को मॉडल स्कूल में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी चयनित आवेदकों को 30 मार्च तक अनिवार्य रूप से फॉर्म भरकर स्कूल में जमा करना अनिवार्य है।इसके बाद आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू होगा।अधिक जानकारी के लिए आप 8003887769 एवं 9950988102 पर कॉल करके जानकारी ले सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *