Deolikhabarexpress

नगर कीर्तन यात्रा का देवली में किया भव्य स्वागत।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बडा नयागांव कोटा गुरुद्वारा से नगर कीर्तन यात्रा देवली पहुंची जिसे देवली शहर स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में गुरु नाम लेवा साध संगत द्वारा स्वागत किया गया। नगर कीर्तन यात्रा जत्थे का पेट्रोल पंप चौराहे पर स्वागत करते मुख्य मार्गो से गुरुद्वारा तक लाया गया। जिसका शहर के प्रमुख मार्गों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में साध संगत द्वारा आए हुए यात्रियों को अल्पाहार कराया गया। नगर कीर्तन यात्रा में कई दर्जन वाहनों में सवार होकर यात्री पहुंचे। गौरतलब है कि हर वर्ष नगर कीर्तन यात्रा कोटा बड़गांव गुरुद्वारा से बाबा लखा सिंह के नेतृत्व में धुआं कला गुरुद्वारे पहुंचती है,जहां पर रात्रि दीवान सजाया जाता है।

 

 

 

*रंग बरसे नंदलाल के अंगना*

 

शहर के कीर मोहल्ला स्थित तेजाजी कॉलोनी में नवनिर्मित अर्धनारेश्वर मंदिर में धूमधाम से मनाया गया फाग उत्सव। जानकारी देते हुए गदीपति पायल बाई किन्नर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया था जिसके चलते पहली बार यहां फाग उत्सव का आयोजन किया गया।जिसमें शहर की कई कॉलोनी से महिलाओं ने हिस्सा बनकर फाग उत्सव का आनंद उठाया। महिलाओं ने भक्ति भाव से होली गीतों पर सामूहिक रूप से नृत्य किया। एवं फूलों से होली खेली। आज बिरज में होली रे रसिया, रंग बरसे नंदलाल के अंगना, श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम, राधे राधे जपो चले आएंगे बिहारी, सहित कई श्याम भक्तिमय प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top