Deolikhabarexpress

मंदिर परिसर में विकास कार्यों हेतु 31000 /रुपए भेंट किए गए।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भामाशाह राजकीय चिकित्सालय देवली के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजकुमार गुप्ता ने अपने पुत्र राघव गुप्ता एवं पुत्री आराध्या गुप्ता के साथ गणेश जी मंदिर पहुंचकर मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों को विकास कार्य में सहयोग हेतु 31000 (31 हजार रुपए) भेंट किए, एवं मंदिर विकास की भावी योजनाओं की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि भामाशाह परिवार द्वारा पूर्व में भी मंदिर विकास हेतु सहयोग किया जाता रहा है। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरिराज जोशी, सदस्य चंद्रभान गोयल पुजारी पप्पू लाल मीणा , मोहित मीणा, शिशुपाल मीणा आदि ने दानदाताओं का माल्यार्पण और भगवान गणेश जी की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top