देवली/जहाजपुर:- स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल, जहाजपुर जिला – भीलवाड़ा में सत्र 2026–27 हेतु कक्षा 01 से 05, कक्षा 06 से 08 एवं कक्षा 09 में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ की जा रही है। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि कक्षा 01 से 09 के लिए प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन 06 मार्च से 16 मार्च 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। कक्षा 09 में प्रवेश, प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा, जिसकी परीक्षा 18 मार्च 2026 को विद्यालय में आयोजित की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की सूची 23 मार्च 2026 को जारी की जाएगी एवं विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चश्पा की जाएगी ।तथा प्रवेश हेतु आवेदन प्रपत्र 25 मार्च से 30 मार्च 2026 तक भरे जाएंगे। कक्षा 01 से 05 तक में अधिकतम 40 सीटें प्रति कक्षा अनुसार निर्धारित है । सत्र 2026-27 में कक्षा 01 में 100% नवीन प्रवेश होंगे। कक्षा 01 में बालिकाओं की 22 एवं बालकों की 18 सीटे रिक्त है । कक्षा 6 में बालिकाओं की 27 एवं बालकों की 18 सीटे रिक्त है । शेष कक्षा 2 से 5 एवं कक्षा 7 से 9 में रिक्त सीटों के अनुसार राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के निर्देशानुसार प्रवेश होंगे। नवीन सत्र का संचालन 01 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ होगा। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक विद्यालय कार्य दिवस में कार्यालय समय में दोपहर 2:00 से 4:00 के बीच में संपर्क कर सकते हैं।
प्रधानाचार्य
प्रेम प्रकाश मीणा
मोबाइल नंबर- *9636037728*,
*7568567728*
*प्रवेश प्रभारी*- श्री लोकेश कुमार मीणा व्याख्याता
मोबाइल नंबर- *9929567258*




