Deolikhabarexpress

प्रशासन द्वारा गैस गोदाम पे स्टॉक व अन्य दस्तावेज चेक किये गए।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)।  जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल के निर्देशानुसार दिनांक 12.03.26 को सांय 06.45 बजे देवली में स्थित मोहन गैस ऐजेन्सी देवली का अधौहस्ताक्षकर्ता एवं पुलिस उपअधीक्षक वृत देवली के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गैस ऐजेन्सी पर घरेलू सिलेण्डर का प्रारम्भिक स्टॉक (14.2 किलो) 400 कल दिनांक के शेष एवं आज 720 सिलेण्डर की सप्लाई प्राप्त हुई कुल 1120 है। जिसमें से 650 सिलेण्डरों की उपभोक्ताओं को डिलिवरी दी गई तथा 38 सिलेण्डर सी.एस.सी. सेन्टर पर होने के उपरान्त 432 सिलेण्डर का स्टॉक गोदाम में पाया गया है, जो पर्याप्त है। ऐजेन्सी संचालक नीरज शर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि बीपीसीएल की सप्लाई नियमित प्राप्त हो रही है तथा उपभोक्ताओं द्वारा नियमित बुकिंग की तुलना में ज्यादा बुंकिग की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top