देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। क़ानून गो संघ के चुनाव जयपुर में संपन्न हुए जहां भंवर रणजीत सिंह शक्तावत देवली गाँव ज़िला टोंक को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है उल्लेखनीय है कि शक्तावत पूर्व में राजस्थान पटवार संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं अभी देवली तहसील में कार्यरत है। उक्त नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी की लहर है वही शुभकामनाओ का दौर जारी है।



