Deolikhabarexpress

भाजपा का प. दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण महाअभियान 21-22 मार्च को।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी देवली शहर का प.दीनदयाल उपाध्यक्ष प्रशिक्षण महाअभियान 21 ओर 22 मार्च को आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित होगा। मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व सम्पन्न होने के बाद कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से प्रशिक्षित करेंगी इस हेतु पूरे देश में 15 मार्च से 31 मार्च तक प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे जिसमें कार्यकर्ताओं को 7 अलग सत्रों के माध्यम से पार्टी इतिहास, कार्यपद्धति, सोशल मीडिया एवं ए आई का उपयोग, चुनाव प्रबंधन ,सहित केंद्र ओर राज्य सरकार की जानकारी प्रदेश, ओर जिले से आने वाले पदाधिकारी विषय पर प्रकाश डालेंगे। इस शिविर में मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि,बूथ अध्यक्ष सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top