Deolikhabarexpress

सेवा और अनुशासन ही स्काउट गाइड का पर्याय:-नवल किशोर मंगल।

कब यूनिट लीडर कोर्स का समापन,भामाशाह मंगल ने किया सुविधाओं का लोकार्पण।

 

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ देवली के तत्वावधान में स्थानीय संघ मुख्यालय एजेंसी एरिया में विगत सात दिनों से चल रहे कब यूनिट लीडर प्रशिक्षण शिविर का समापन ,समारोह पूर्वक हुआ। स्थानीय संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि इस समारोह में भामाशाह व स्काउट गाइड के टोंक जिला उपाध्यक्ष उद्योगपति नवल किशोर मंगल के सहयोग से स्थानीय संघ कार्यालय परिसर में स्काउट व गाइड के लिए बनाए गए चार- चार यूनिट शौचालय व स्नानागार का लोकार्पण भी किया गया । इस अवसर पर उद्योगपति मंगल ने कहा कि सेवा और अनुशासन ही स्काउट गाइड का पर्याय है ,सभी यूनिट लीडर को आजीवन सेवाभावी कब को तैयार करने का संकल्प लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि रहे एसीबीईओ प्रथम अरुण कुमार शर्मा ने भामाशाह द्वारा स्काउट कार्यालय को दी गई इस सौगात को आवासीय प्रशिक्षण की मुख्य आवश्यकता बताते हुए यूनिट लीडर से विद्यालयों में कब यूनिट शुरू करने का आह्वान भी किया। सह सचिव अनिल गौतम ने बताया कि एसीबीईओ द्वितीय प्रधानलाल मीणा, प्रभारी कमिश्नर प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश माहेश्वरी,दामोदर प्रसाद वर्मा ने भी दलों को संबोधित कर प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई दी। इस अवसर पर ट्रेनर लीडर रामावतार सबलानिया, गजानंद वर्मा,गणपत सिंह, क्वाटर मास्टर जगदीश लाल गुर्जर, खेमराज मीणा, मुकेश प्रजापत ,कमलेश कुमार सहित रेंजर भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top