Deolikhabarexpress

सफलता बच्चो के परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम:-अजय मेवाड़ा।

12वीं बोर्ड परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया मान।

 

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली की बेटी ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उच्च माध्यमिक बालिका आदर्श विद्या मंदिर, पटेल नगर, देवली की प्रतिभाशाली छात्रा आर्या गौतम ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है। इसी प्रकार देवली निवासी आयुषी पंचोली सुपुत्री आशीष पंचोली ने 12 वी कॉमर्स में 93% अंक प्राप्त करने पर परिजनों व मयूर इंटरनेशनल स्कूल देवली के निदेशक अजय मेवाड़ा व विद्यालय परिवार ने हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी।इस मौके पर अजय मेवाड़ा ने कहा कि सफलता छात्राओं के परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। वही भगवान गुरुकृपा संस्थान के पंडित मुकेश गौतम ने भी बालिका को आशिर्वाद प्रदान करते हुए विद्यालय की इस उपलब्धि को संस्कारमय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का परिणाम बताते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। इसके अलावा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नासिरदा देवली में अध्यनरत छात्रा लेखनी गौतम ने भी आटर्स में 96.20 प्रतिशत अंक लाकर नाम रोशन किया है। व शिव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरोली मोड की छात्रा स्वाति गौतम ने भी आटर्स में 99.00 प्रतिशत लाकर पूरे जिले में नाम रोशन किया। उधर आदर्श बल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में अध्यनरत छात्र आटर्स में 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक रमेश चंद शर्मा ने छात्र का स्वागत कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। वहीं सुमित शर्मा पुत्र कमलेश शर्मा ने 12 वी बायलॉजी में 91.40% अंक प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है। इनके अलावा भी जिले के कई शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न छात्र-छात्राओं ने शानदार रिजल्ट प्राप्त किए हैं। समाजसेवी व भामाशाह नवल किशोर मंगल ने भी सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ ही संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों का विशेष समावेश किया जाता है, जिससे बालिकाओं का सर्वांगीण विकास होता है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top