देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। मंगलवार को ग्राम पंचायत सांवतगढ़ राजकीय विद्यालय में इस साल के कक्षा 5,8,10,12 के टॉपर विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया। उसमें प्रतिभाशाली बच्चों के अभिभावकों को ओर कई विद्यालय के प्रधानाध्यापको को भी आमंत्रित किया। सबको शील्ड देते हुए दुपट्टा व माला पहनाकर सम्मान,स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सांवतगढ़ सरपंच सुनील कुमार मीणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि आज का यह दिन हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का दिन है। हम यहाँ उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से सफलता की ऊँचाइयों को छुआ है।
प्रतिभा केवल जन्म से नहीं मिलती, बल्कि यह निरंतर प्रयास, अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिणाम होती है। जो विद्यार्थी आज यहाँ सम्मानित हो रहे हैं, उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं है, बल्कि यह प्रेरणा का स्रोत है।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के PEEO हंसराज मीणा,अशोक शर्मा प्रधानाध्यापक,सत्यनारायण शेरवाल,राहुल शर्मा ,रूपसिंह मीणा व अभिभावक गण शामिल रहे।




