Deolikhabarexpress

भगवान परशुराम जयंती को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज मे उत्साह,जयंती 19 अप्रैल को।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज) 19 अप्रैल 2026 को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी, जिसमें देशभर में भव्य शोभायात्राएं, विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन होगा। देवली में भी सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा शोभा यात्रा निकालने की तैयारियां की जा रही हैं। समाज के लोगो मे जयंती को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार उक्त शोभा यात्रा की शुरुवात परशुराम सर्किल से होगी जो कि शहर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए एजेंसी एरिया स्थित निर्माणाधीन परशुराम मंदिर के यहाँ जाकर के विराम लेगी। इस दौरान यात्रा का शहर के विभिन्न जगहों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा वही जलपान व अल्पाहार की भी व्यवस्था रहेगी।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top