Deolikhabarexpress

घाड़ में पिकअप ने कार को मारी टक्करः हादसे में बुजुर्ग महिला और बच्ची गंभीर घायल।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। घाड़ थाना क्षेत्र के घाड़ पुनर्वास कॉलोनी के पास आज एक सड़क हादसा हुआ। इसमें एक अनियंत्रित पिकअप ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई। हादसे में कार सवार एक बुजुर्ग महिला और एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार घाड़ से आगे जा रही थी, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल महिला और बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। कार सवार परिजनों की शिकायत पर घाड़ थाने में अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी हरीराम वर्मा ने बताया कि पुलिस ने एक टीम गठित की है। यह टीम फरार पिकअप और उसके चालक की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top