Deolikhabarexpress

भाजपा के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं का टोंक पहुंचने का आह्वान।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज) 27 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के टोंक आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली की तैयारी बैठक अंकित जैन डाबर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात पकार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना गया इसके बाद 27 अप्रैल को टोंक में होने वाले भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम एवं बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया गया । इस अवसर पर महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा, प्रमोद मंगल, उपाध्यक्ष नवल चतुर्वेदी,आशीष पंचोली, दिनेश जैन,मंत्री राजकुमारी सेन, मुकेश मीणा, कोषाध्यक्ष सुनील सेठी, मीडिया प्रभारी सुमित गौतम, शिव धाकड़, यज्ञेश दाधीच,भंवर लाल शर्मा, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top