Deolikhabarexpress

ट्रेलर चालक से मारपीट कर रूपये छिनने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार व दो बाल अपचारी निरूद्ध ।

* देवली थाना पुलिस ने 24 घण्टे में की त्वरित कार्यवाही…..

*आरोपियो के कब्जे से ट्रेलर चालक से छिने गये 11 हजार रूपये की राशि की गई बरामद….

 

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नेगडिया रोड पर अज्ञात आरोपियान द्वारा ईट पत्थर लगाकर ट्रेलर चालक के वाहन पर ईटो की मारकर चालक के साथ मारपीट कर रूपये छिनकर ले जाने की वारदात का खुलासा व अपराधियों की धरपकड में देवली थाना पुलिस ने 24 घण्टे में त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार व दो बाल अपचारीयो को निरूद्ध किया है। थानाधिकारी दौलत राम के अनुसार आरोपियो के कब्जे से ट्रेलर चालक से छिने गये 11 हजार रूपये की राशि बरामद की गई है। आरोपियो ने 27 अप्रेल की रात्रि 3.30 बजे करीब नेगडिया-देवली रोड़ पर ईट-पत्थर डाल कर रास्ता रोका था। पुख्ता सूचनाओं के आधार पर एक आरोपी मनीष योगी पुत्र श्योजी नाथ उम्र 21 साल निवासी देवली गांव थाना देवली जिला टोंक व दो बाल अपचारियो को डिटेन कर गहन पूछताछ कर शरीके जुर्म पाया जाने पर बापर्दा गिरफ्तार व निरूद्ध किया जाकर प्रकरण में आरोपियान के कब्जे से ट्रेलर चालक से छिनी गई राशि 11000 रूपये बरामद किये गये। आरोपी व निरूद्ध बाल अपचारियो के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा गठित टीम में दौलतराम पु.नि. थानाधिकारी, गोपाल सिंह स.उ.नि.,अब्दुल वहाब हैड कानि.व मोहम्मद इस्माईल शामिल रहे।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top