देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। पिछले कुछ समय से देवली के गणेश रोड स्थित मोक्ष धाम में लकड़ी की कमी की बात सामने आ रही थी। इसको लेकर शमशान घाट कमेटी आमजन के निशाने पर आ गई थी। व्यवस्था को लेकर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया था। मोक्षधाम में लकड़ी से रीते पड़े गोदाम के फोटो वीडियो वायरल होने के बाद सामाजिक संघटनो ने जागरूकता दिखाना शुरू किया। व्यापार महासंघ देवली के अध्यक्ष पंकज जैन शर्राफ व चंद्रभान ग़ोयल ने इस मुहिम को गति दी। उसके बाद से ही लगातार धाम में लकड़ी आने का सिलसिला जारी है इसी क्रम में गुड मॉर्निंग क्लब ने भी सामाजिक सरोकार निभाते हुए 1500 किलो लकड़ियों से भरी एक पिकअप मोक्ष धाम में भिजवाई है। क्लब से जुड़े दिनेश श्रीमाल ने बताया कि क्लब में टोटल 22 सदस्य जुड़े हुए है जिनके द्वारा कुल 50 क्विंटल लकड़ी का इंतजाम किया जा रहा है।







