देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजकीय महाविद्यालय, देवली में सत्र 2026-2027 में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु दिनांक 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है । राजकीय महाविद्यालय, देवली के प्राचार्य प्रो. पी.एम. वर्मा के अनुसार इस हेतु अभ्यर्थियों को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा पोर्टल https://hte.rajasthan.gov.in पर Admission मेन्यू के अनतर्गत Department of College Education पर क्लिक करना होगा । प्रवेश नीति, प्रवेश कार्यकम, ऑनलाईन आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने की सूची सहित निर्देश, प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न / शंकाओं का समाधान (FAQs) इस पेज पर उपलब्ध है। ऑनलाईन आवेदन हेतु राजस्थान के मूल निवासी के लिए जनआधार आईडी / नामांकन संख्या अनिवार्य होगी । सत्र 2026-2027 की नियमित कक्षाएं 01 जुलाई 2026 से प्रारंभ होंगी। प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अन्य विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए महाविद्यालय कार्यालय समय पर सम्पर्क कर सकते है ।







