देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक देवली में आज राजस्थान पुलिस महिला हेड कांस्टेबल रजिया बानो ने छात्रों को गुड टच और बेड टच के बारे में समझाया उन्होंने बताया कि किसी संदिग्ध व्यक्ति के टॉफी, चॉकलेट ,फूल या कोई गिफ्ट देने के लालच में नहीं आए अगर वह कंधे से पकड़ना, आगे से टच करना , छूना इत्यादि अगर कुछ करता दिखे तो तुरंत घर वालों को बताना चाहिए इसी तरह हेड कांस्टेबल सुमन पारीक ने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को टू व्हीलर या स्कूटी नहीं चलाने के निर्देश दिए और ऐसा करने पर जेल की सजा काटने पर मजबूर हो जाएंगे 18वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को टू व्हीलर helmet पहन कर ही चलाने के आवश्यक निर्देश दिए । गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने की सलाह दी ताकि सिर की चोट से बचा जा सकें। उन्होंने जिला कलेक्टर टीना डाबी के मेहनत और उनकी प्रसिद्धि के बारे में भी बताया। प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और अंत में अल्पाहार करने के बाद अतिथियों को विदाई दी। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थिति रहा।






