Deolikhabarexpress

पंच मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा एवं पंच कुण्डली यज्ञ का आयोजन 06 से 08 मई तक।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। श्री श्री 1008 बाबा गुलाबनाथ जी महाराज की असीम अनुकम्पा से पंच मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा एवं पंच कुण्डली यज्ञ का आयोजन 06 से 08 मई तक बारला पोलिया,आसन में किया जा रहा है। जहाँ बुधवार, 06 मई को गणेश स्थापना,कलश यात्रा व मूर्तियों का अधिवास, गुरूवार को रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। वहीं शुक्रवार को पूर्णाहुति व मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी।भण्डारा शुक्रवार, 08 मई सायं 04:00 बजे से हरि इच्छा तक होगा। उक्त कार्यक्रम का आयोजन बारला पोलिया,आसन के समस्त ग्रामवासीयो के सहयोग से किया जा रहा है। जबकि निवेदक गोपीनाथ, भरतराज, मुकेशनाथ, केदारनाथ एवं समस्त योगी परिवार, बारला पोलिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top