एकता,समर्पण एवं संगठन शक्ति का दिया संदेश।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। गुरुवार को टोंक जिला माहेश्वरी महिला संगठन के षष्ठम सत्र 2026-2029 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन देवड़ावास हाइवे रिसॉर्ट में संपन्न हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश के आगे दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। टोंक जिले से पधारी सभी बहनों ने सामूहिक रूप से महेश वंदना  कार्यक्रम  का शुभारंभ  किया। इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष  मनीषा बगला , निवर्तमान वर्तमान अध्यक्ष कमलेश मूंदड़ा द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्कुसुम झंवर, सचिव संजू काबरा, कोषाध्यक्ष  ऋतु मूंदड़ा एवं संगठन मंत्री आशा भदादा का माला, दुपट्टा एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही उपाध्यक्ष  नीतू सोमानी,  संतोष मानधना, सहसचिव रुक्मणी जाजू, संरक्षक मंडल में पूर्व अध्यक्ष अनीता लाठी तथा समिति संयोजिका  कल्पना काबरा, रानी छापरवाल एवं  राधा जैथलिया का भी सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह को विशेष रूप से थीम आधारित रूप में आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के लोगो को “हमारी पहचान” के रूप में प्रस्तुत करते हुए एक दीपक से दूसरा दीप प्रज्वलित कर एकता, समर्पण एवं संगठन शक्ति का संदेश दिया गया। यह दीप से दीप जलाने की प्रेरणादायी परंपरा नए कार्यकाल के उज्ज्वल आरंभ का प्रतीक बनी इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनीषा बागला ने  बताया कि संगठन को अखिल भारतीय स्तर से लेकर स्थानीय स्तर तक किस प्रकार सक्रियता, एकता एवं सेवा भाव के साथ संचालित किया जाता है। पूर्व अध्यक्ष  अनीता लाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन के प्रति सदैव समर्पण भाव एवं अपनत्व की भावना बनाए रखते हुए कार्य करने की प्रेरणा दी। निवर्तमान अध्यक्ष  कमलेश मूंदड़ा ने गत सत्र में टोंक जिले को अग्रणी स्थान दिलाने में सहयोग देने वाली सभी बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा नई टीम को संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित किया। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती कुसुम झंवर ने संगठन की एकता, सक्रियता एवं सेवा भाव को सर्वोपरि रखते हुए टोंक जिले को और अधिक अग्रणी बनाने का संकल्प व्यक्त किया। नवीन सत्र की शुरुआत सेवा कार्यों के साथ करते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंथली में  50 बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई इस कार्यक्रम में वंदना तोषनीवाल,सुनीता कहालिया कृष्णा बिड़ला,सुनीता बिड़ला,मंजू तोतला,आशा मूंदड़ा,राधा बिड़ला, चंद्रकांता मूंदड़ा,अनीता बिड़ला,रीना बिड़ला, अनुराधा झंवर,सोनू जाजू सहित  टोंक जिले की लगभग 40 महिलाएं उपस्थित रही। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *